धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार

बिलासपुर। चोरों ने एक ऐसे घर में चोरी को अंजाम दिया है जिसके सारे लोग धार्मिक यात्रा में ऋषिकेश गए हुए है। हालांकि रात में घर की सुरक्षा को लेकर गार्ड लगा हुआ है। इसके बावजूद चोरों ने विंडो एसी को हटाकर घर अंदर घुसे और लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी करके भाग गए।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों के माल और नगदी चोरी कर लिए है। व्यापारी 18 जुलाई 2026 से परिवार सहित ऋषिकेश घूमने गए हुए हैं। घर की सुरक्षा के लिए एक गार्ड लगा था जो रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक ड्यूटी करता था। 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की नजर घर के पीछे लगी विंडो एसी पर पड़ी, जो अपनी जगह से निकली हुई थी। स्थिति संदिग्ध लगने पर गार्ड ने तत्काल फोन कर रजनीश सेठ को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रजनीश सेठ ने अपने पुत्र और एक परिचित को घर भेजा। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि कोई एसी हटाकर घर के भीतर घुसे और अलमारी तक पहुंचकर चोरी को अंजाम दिया है।
घटना के बाद प्रार्थी ने वीडियो कॉल के माध्यम से घर की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि अलमारी में लगभग 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण तथा कुछ कीमती स्टोन (नग) रखे हुए थे। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आशंका है कि चोरी की वास्तविक रकम और जेवरात का मूल्य प्रारंभिक अनुमान से अधिक भी हो सकता है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदमाशों ने घर के पीछे लगी विंडो एसी को हटाकर चोर अंदर घुसे है। इसके बाद अलमारी की चाबी का उपयोग करके उसमें रखी नकदी, सोने के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान समेटकर भाग गए। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *