सुकमा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने BEO को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। आरोपी BEO ने शिक्षिका से एरियर्स निकालने के लिए 80 हजार रुपए की मांग किया था। लेकिन पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कोंटा के एक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका अपने एरियर्स की राशि निकलवाने के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गई थी। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) चंद्र कुमार यारदा ने एरियर्स की राशि निकलवाने के लिए शिक्षिका से 80 हजार रुपए का रिश्वत मांगा। शिक्षिका रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थी तो बस्तर के एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में इसकी शिकायत कर दी। ACB के प्राथमिक जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने BEO को रिश्वत लेते हुए पकड़ने की योजना बनाई। इस बीच शिक्षिका और BEO के बीच रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए देने पर सहमति बनी। तय योजना के अनुसार शिक्षिका बुधवार को रिश्वत की रकम लेकर BEO कार्यालय पहुंची। जैसे ही शिक्षिका ने बीईओ को 10 हजार रुपए दिए पहले से ही आसपास मौजूद एसीबी की टीम ने चंद्र कुमार यारदा को पकड़ लिया। टीम ने BEO कब्जे से रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए जप्त कर ली। जैसे ही ACB की टिम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बीईओ चंद्र कुमार यार्दा को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। रिश्वत की मांग किस परिस्थिति में की गई और एरियर भुगतान की प्रक्रिया में अन्य किसी की भूमिका थी या नहीं, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीईओ कार्यालय में काफी देर तक कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 17, 2026NTPC में कॉपर केबल की चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर जप्त
बिलासपुरOctober 17, 2026गड्ढे में गिरे उपमुख्यमंत्री, पैर में आई चोट, डॉक्टरों ने बांधा कच्चा प्लास्टर, दी आराम करने की सलाह, सारे कार्यक्रम निरस्त
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
