अंबिकापुर। चर्च के एक फादर ने दो युवकों पर गोली चला दिया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। युवकों की गलती केवल इतनी है वो चर्च के मैदान में खेलते और बैठते थे। फिलहाल युवकों की शिकायत पर पुलिस ने फादर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर जिले में नमनाकला स्थित ख्रिस्त मिलन आश्रम के ग्राउंड में बैठे दो युवकों पर चर्च के फादर ने गोली चला दी है। इस घटना में आयुष खटिक नाम का एक युवक घायल हो गया है। उसके पैर और गले में एयरगन के छर्रे लगे हैं। पीड़ित युवकों के अनुसार वे बचपन से ही इस ग्राउंड में बैठते और खेलते आए हैं। शुक्रवार के भी चर्च के ग्राउंड में खटिकपारा निवासी आयुष सोनकर अपने साथी आजाद सोनकर के साथ बैठकर बात कर रहे थे। जब वे ग्राउंड में बैठे थे, तब चर्च के फादर को बंदूक के साथ अपनी ओर आते देख भागने लगे। तभी फादर ने उन पर फायर कर दिया। गोली चलाने के बाद फादर ने युवकों के पास गड़ासा लेकर पहुंच गया और उसे दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घायल युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चर्च के फादर को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई एयरगन को जब्त कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 4, 2026पिस्टल अड़ाकर करते थे लूटपाट, 6 गिरफ्तार, गए जेल
बिलासपुरSeptember 4, 2026चर्च के फादर ने दो युवकों पर चलाई गोली, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान…, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 3, 2026भूपेश सरकार का एक और भ्रष्टाचार, आत्मानंद स्कूल के छत में दो ट्रक कबाड़, उजागर हो रहा है सारांश मित्तर का पाप
बिलासपुरSeptember 3, 2026प्रिंसिपल और बाबू ले रहे थे 10 हजार, ACB ने दबोचा, एरियर्स की राशि निकालने के लिए मांगे थे 20 हजार
