बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा

बिलासपुर। जहरीले सांप के डसने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बिस्तर में छिपे सांप ने मासूम को अपना शिकार बनाया। जैसे ही परिजन को पता चला गंभीर हालत में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मामला तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा की है।गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर में गया। उसी दौरान बिस्तर में पहले से मौजूद जहरीले सांप ने उसे काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल गए। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सिम्स (SIMS) बिलासपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार कियाज़ाड़ था। लेकिन जहर फैलने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *