बिलासपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा प्रदेश एनजीओ प्रभारी का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात पधारे श्री एस.एस.डी. बड़गैंया (आई.एफ.एस.) का शाल, बुके एवं सम्मान पत्र से आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर श्री बड़गैंया ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने कहा कि “श्री बड़गैंया जी का प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण अद्भुत है। उनके नेतृत्व में प्रदेश के एनजीओ एक नई दिशा में काम करेंगे और इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उनका मार्गदर्शन सबके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।”
वहीं, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राघवेंद्र दुबे ने कहा कि श्री बड़गैंया जी के नेतृत्व में सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को एक नई ऊंचाई मिलेगी। एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी का सामाजिक सरोकार से जुड़ना सुखद संकेत है। श्री बड़गैंया के नेतृत्व में एनजीओ प्रकोष्ठ न केवल प्रशासनिक रूप से मजबूत होगा, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक रचनात्मक कार्यों का लाभ पहुँचाने में भी सफल रहेगा।” इस अवसर पर समिति के बालगोविंद अग्रवाल, शीतल प्रसाद पाटनवार, डॉ शत्रुघ्न जेसवानी, राम निहोरा राजपूत, मनोहर दास मानिकपुरी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
