बिलासपुर। 3 साल की बच्ची को बचाने गई दादी को पड़ोसी युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवक पुरानी रंजिश के कारण बच्ची को जबरन उठाकर अपने साथ ले जा रहा था। बच्ची की दादी ने युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे प्रशांत शुक्ला पड़ोस के घर में खेल रही 3 साल की बच्ची को धारदार हथियार के साथ उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। बच्ची की मां और दादी राजकुमारी यादव ने उसे देख लिया और रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू के वार से महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रशांत शुक्ला (26) पुरानी रंजिश के चलते बच्ची को मारने की नीयत से ले जाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि परिवार मजदूरी करके घर चलाता है। आरोपी युवक पड़ोसी है। किसी न किसी बात को लेकर परिवार से विवाद होते रहता था। इसी रंजिश के चलते बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसे ले जाने का प्रयास किया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 18, 2026खाद्य विभाग का छापा, मिठाइयों में मिले मरे हुए काकरोच, कीड़े, पान खाकर थूकने के भी मिले निशान
बिलासपुरOctober 18, 2026पोती को बचाने गई दादी की हत्या, पड़ोसी युवक ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 18, 2026सात दिनों की साधना, श्रद्धा और सनातन गौरव का ऐतिहासिक ध्वजा यात्रा संपन्न, 171 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे माँ महामाया के दरबार
बिलासपुरOctober 17, 2026NTPC में कॉपर केबल की चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल 11 किलो कॉपर जप्त
