खाद्य विभाग का छापा, मिठाइयों में मिले मरे हुए काकरोच, कीड़े, पान खाकर थूकने के भी मिले निशान

रायपुर। खाद्य विभाग की टीम ने प्रदेश की राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कई होटलों और बेकरी के दुकानों में छापेमार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई में विभाग ने मिठाइयों में कीड़े, कॉकरोच और भारी गंदगी पाई है। किचन में गुटखा और पान खाकर थूकने के कारण भारी गंदगी मिली है। अधिकारियों ने 300-400 किलो मिठाई एवं 10 किलो पनीर नष्ट किया है।

तैयारी सीजन आते ही मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। लोग त्यौहार में मीठा खाने के लिए छोटे से लेकर नामी गिरामी होटलों से रेडीमेड मिठाई खरीदकर ले जाते है। इसके अलावा नेताओं और अधिकारियों को भी ठेकेदार और सप्लायर खरीदी हुई मिठाई गिफ्ट करते है। डिमांड में भरी इजाफा होने के कारण होटल संचालक कारीगर बढ़ाते है और महीनेभर पहले से ही मिठाई बनाकर स्टॉक करना शुरू कर देते है। इस जल्दीबाजी होटल संचालक खाद्य सामग्री कि शुद्धता और रखरखाव पर भारी लापरवाही करते है। कारीगर भी जहां मिठाई बनाते है वहीं पान और गुटखा खाकर थूकते है। कई बार तो पिक मिठाइयों में पड़ जाता है। लेकिन आकर्षक पैकिंग देखकर ग्राहक मजे से मिठाई मिठाई लेकर जाते है और जमकर त्यौहार मनाते है। हर साल खाद्य विभाग लोगों को सतर्क करने के लिए दुकानों में छापामार कार्रवाई करते है। शनिवार को प्रदेश राजधानी रायपुर में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन  विभाग ने कई होटलों पर छापामार कार्रवाई की।  अधिकारियों ने होटलों की हालत देखकर दंग रह गए। जांच के दौरान तेलीबांधा स्थित न्यू जनता स्वीट्स में मिठाई बनाने वाली जगह पर भारी गंदगी मिली। यहां दीवारों से रंग उखड़ रहा था, फ्रीजर में पुरानी मिठाइयां ठूंसकर रखी थीं और कई खाद्य सामग्रियां खुले में पड़ी थीं। मां अंबे स्वीट्स में चाशनी पर मकड़ी के जाले लगे थे। परिसर में गंदे कपड़े पड़े थे और मिठाइयों के बीच मरे हुए कॉकरोच व कीड़े मिले। स्वीट हट एंड बेकरी के कोल्ड स्टोरेज में गंदगी के बीच रखी चमचम मिठाई में कीड़े पाए गए, सीढ़ियों पर पान-गुटखा थूकने के निशान थे और खाद्य सामग्री असुरक्षित रूप से खुली रखी थी। पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबा के किचन और बर्तन धोने वाली जगह पर भी भारी गंदगी मिली, इडली बनाने की मशीनें खराब हालत में थीं और पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई।गंभीर अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर उन्हें कम से कम तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *