बिलासपुर। सरकंडा के देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम से लगे अटल आवास में रविवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से 5 बाइक जलकर खाक हो गईं। दहशत में महिलाएं और बच्चे छत से कूदकर अपनी जान बचाई। कूदने से एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया जबकि रेस्क्यू करके 75 लोगों को बाहर निकाला गया।
अटल आवास के 24 ब्लॉक में 75 से ज्यादा लोग रहते है। रविवार की रात अब अपने आवास में थे। तभी आवास के लोग जहां बाइक रखते है वहीं चिंगारी उठी और आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी नीचे खड़ी बाइक तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पांच बाइक जलने लगीं। बाइक के पेट्रोल और टायर तक आग पहुंचने से पेट्रोल की टंकियां फटने लगी। जिससे आग और बढ़ गई। इससे अटल आवास में रहने वालों में दहशत फैल गई और वे बाहर निकलने के लिए रास्ता तलाशते लगे। महिलाएं और बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे।बिल्डिंग में तेज लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार फैल गया। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को स्थानीय युवकों ने रस्सी और साड़ी के सहारे बाहर निकाला। कई लोगों ने जान बचाने के लिए कूदने लगे। कूदने से एक युवक का पैर फैक्चर हो गया। स्थानीय युवक मिक्की मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं और बच्चों को रस्सी और साड़ी के सहारे बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर सेना के आपदा प्रबंधन दल को मौके पर बुलाया गया। सबसे पहले पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद भी रहवासी घर में जाने से घबराते रहे। लेकिन लोगो की समझाइश के बाद लोग अंदर गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 19, 2026IAS सुबोध सिंह के नाम पर 88 लाख रूपए की ठगी, दो गिरफ्तार, शेयर ड्रेडिंग में मुनाफा का देते थे झांसा
बिलासपुरOctober 19, 2026अटल आवास में लगी आग, 5 बाइक जलकर खाक, 75 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, कई लोग छत से कूदकर बचाई जान
रायपुरOctober 18, 2026खाद्य विभाग का छापा, मिठाइयों में मिले मरे हुए काकरोच, कीड़े, पान खाकर थूकने के भी मिले निशान
बिलासपुरOctober 18, 2026पोती को बचाने गई दादी की हत्या, पड़ोसी युवक ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
