रायपुर। आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम पर 88 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा करने का झांसा देकर पैसा ले रहे थे।पुलिस के अनुसार सुशांत पनका ने राखी थाने में शिकायत दर्ज करया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है।इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए अधिकारी के परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत के आधार पर राखी थाने में मामला दर्ज किया गया। इसकी जांच रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने फेसबुक, गूगल और मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों से जानकारी जुटाई। इस जानकारी का तकनीकी विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के अर्जुन कुमार जाटव (23) की पहचान की। पुलिस का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर IAS अधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें अन्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नाम से भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के सबूत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इन फर्जी आईडी से जुड़े मामलों की भी जांच की जाएगी और सबूतों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे मामले में रश्मि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 88 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर रेंज साइबर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और वॉट्सऐप से मिली जानकारी की पड़ताल की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रवीण कुमार दीक्षित (46) की पहचान की। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ‘दीक्षित एजेंसी’ नाम की कंपनी के जरिए बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों में ठगी से मिली रकम जमा कराई जाती थी। ठगी में इस्तेमाल बैंक खाते से जुड़ी 11 जगहों पर शिकायतें
पुलिस की पूछताछ में आरोपी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। आरोपी ने जिन बैंक खातों का इस्तेमाल किया, उनसे जुड़े मामलों में देश के 11 थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं। रायपुर पुलिस ने दोनों मामलों में उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य साथियों और ठगी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 19, 2026IAS सुबोध सिंह के नाम पर 88 लाख रूपए की ठगी, दो गिरफ्तार, शेयर ड्रेडिंग में मुनाफा का देते थे झांसा
बिलासपुरOctober 19, 2026अटल आवास में लगी आग, 5 बाइक जलकर खाक, 75 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, कई लोग छत से कूदकर बचाई जान
रायपुरOctober 18, 2026खाद्य विभाग का छापा, मिठाइयों में मिले मरे हुए काकरोच, कीड़े, पान खाकर थूकने के भी मिले निशान
बिलासपुरOctober 18, 2026पोती को बचाने गई दादी की हत्या, पड़ोसी युवक ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
