दुर्गा पंडालों में चैन स्नेचिंग, 3 महिला गिरफ्तार, चैन काटने वाली ब्लेड जप्त

बिलासपुर। पुलिस ने 3 ऐसी महिलाओं को पकड़ा है जो दुर्गा पण्डलों में चेन स्नेचिंग कर रही थी। महिलाओं से घटना में प्रयुक्त किये जाने वाले ब्लेड को जप्त किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 18.10.26 को शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी आर. के. बुट हाउस गली तेलीपारा कोतवाली ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तेलीपारा रोड में शहीद चंद्र शेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पण्डाल में इसकी मां श्वेता कश्यप दुर्गा आरती करने गई थी। तभी रात करीब 08.30 बजे अज्ञात लोगों ने उसकी मां के गले से सोने का चैन छीन लिया। चैन का वजन करीब 14 ग्राम है जिसकी किमत 60000रू से ज्यादा है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 303 (2) , 3 ( 5 ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर तत्काल दुर्गा पण्डलों एवं आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो का अवलोकन किया और हुलिया के व्यक्तियों का तलाश किया जा रहा था। 20.10.26 को हुलिया के आधार पर रेल्वे स्टेशन उस्लापुर में होने की सूचना मिली। रेल्वे स्टेशन पहुंचकर पुलिस ने संदेही महिलाओं के मिलने पर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया। संदेही महिलाएं गोल मोल जवाब दे रही थी तो पीड़ित महिला को तलब कर पहचान कराया गया। कार्यवाही एवं सीसीटीव्ही फुटेज के हुलिया के अनुसार आरोपिया– वर्षा बंसल, आशा बंसल, सबिता उर्फ सरिता को कड़ाई से पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार कर लिया।उसी दुर्गा पण्डाल में एक अन्य महिला का चैन भी चुराना स्वीकार किया। चोरी की चैन अपने साथी रीना बंसल को देने की जानकारी दी। प्रकरण में प्रयुक्त ब्लेड को जप्त कर आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

00 नाम आरोपी :-
01.वर्षा बंसल पति विजय बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी केराडोर थाना पोंडी जिला एमसीबी
02.आशा बंसल पति कृष्णा बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी केराडोर थाना पोंडी जिला एमसीबी।
03.सबिता उर्फ सरिता पति जगज बंसल उम्र 30 वर्ष निवासी केराडोर थाना पोंडी जिला एमसीबी छ.ग. ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *