मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त

बिलासपुर। जुआ के खिलाफ सकरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जुआ खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10 हजार 500 रूप्या और ताशपत्ती जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (2) छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधि० के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

दशहरा के बाद अब दीपावली आने वाली है। शहर से लेकर गांव तक रोज जुआरियों की महफिल सजेगी। इसकी शुरुआत भी हो गई है। शुक्रवार को सकरी थाना प्रभारी संजय सिन्दे को गस्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम के द्वारा ग्राम गिरधौना में गौठान के पास रेड किया तो वहां जुआ खेलते हुए 9 लोगों  को पकड़ लिया। सभी आरोपी रुपए पैसों से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। इस रेड कार्रवाई में जुआड़ियान से नगदी 10 हजार 500 रूप्या एवं 52 पत्ती तास की गड्डी, एक बोरी फट्टी एवं एक अधजली मोमबत्ती को जप्त करते हुए आरोपियों को गिरप्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधि० के तहत कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में सकरी पुलिस की एक्टिव टीम की सराहनीय भूमिका रहा।

00 आरोपीगण :-
1. लेखू सिंगरौल पिता लतेल 52 साल ग्राम मोंछ थाना तखतपुर
2. भुलउ राम सिंगरौल पिता सीताराम उम्र 39 पता ग्राम मोंछ तखतपुर
3. सुनील सिंगरौल पिता रूपचंद उम्र 32 साल पता ग्राम मोंछ तखतपुर
4. संतोष ध्रुव पिता बेदूराम उम्र 40 साल पता ग्राम मोंछ तखतपुर
5. नरेन्द्र सिंगरौल पिता अजय उम्र 36 साल ग्राम गिरधौना
6. नोहर कुमार सिंगरौल पिता पुनाराम उम्र 45 साल ग्राम गिरधौना
7. भागीरथी साहू पिता प्रहलाद उम्र 26 साल पता ग्राम गिरधौना
8. श्रवण कुमार जायसवाल पिता रामरतन उम्र 42 साल ग्राम गिरधौना
9. दशरथ कैवर्त पिता फेकू कैवर्त उम्र 28 साल पता ग्राम गिरधौना

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *