रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में शनिवार शाम सदस्यता को लेकर विवाद होने के बाद गोली चलाई गई। सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी ने प्रेस क्लब के दो पदाधिकारियों पर पहले पिस्टल तानकर धमकाया फिर हवाई फायर कर दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से पलाश तिवारी नाराज था। शनिवार को वह प्रेस क्लब पहुंचा और कुछ पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद पलाश तिवारी ने कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता को कनपटी पर पिस्टल तान दी। शाम करीब 5 बजे पलाश तिवारी ने हवा में पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद रायपुर प्रेस क्लब मे कोहराम मच गया। राजधानी के पत्रकार जगत मे इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के जानकारी मिलने के बाद प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
फिर घटना के बाद पदाधिकारियों ने पुलिस में लिखित शिकायत की। जिसमें बताया गया कि 24 अक्टूबर की शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस क्लब परिसर में कुछ अवांछनीय तत्वों ने हवाई फायरिंग की जिससे पदाधिकारियों में दहशत फैल गया। इस घटना से प्रेस क्लब की शांति भंग हुई है। परिसर में भय का वातावरण निर्मित करने की कोशिश की गई है। शिकायत में स्पष्ट तौर से बताया गया कि आरोपी पलाश तिवारी ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को धमकी भी दी। रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग की गंभीर घटना से पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
