अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त

बिलासपुर। सकरी पुलिस और ACCU की टिम ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने की फिराक में एक अंतरराज्यीय तस्कर को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपए नगद जप्त किया है। जप्त हेरोइन की कीमत लगभग ₹2,50,000 रुपए बताई जा रही है।

आने वाले त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 24.10.2025 को ACCU टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उसलापुर बाजार के आसपास हेरोइन (चिट्टा) नामक मादक पदार्थ बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ACCU बिलासपुर की अधिकारी श्रीमती मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन में थाना सकरी एवं ACCU की संयुक्त टीम नारकोटिक्स एक्ट के अनिवार्य प्रावधानों का पालन करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दीपक वालिया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पारदर्शी जिपर वाली पॉलीथिन में रखा लगभग 11.73 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 है, तथा ₹10,500 नगद बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक वालिया ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने तथा स्थानीय ग्राहकों की तलाश कर उसे अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की है। आरोपी के अनुसार वह अमृतसर, पंजाब जाकर मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के संपर्क में आया था। उनसे हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लौटा था। यहां वह मादक पदार्थ की अलग-अलग पुड़िया बनाकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था।आरोपी के विरुद्ध थाना सकरी में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।विवेचना के दौरान मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा आरोपी से संबंधित वित्तीय लेन-देन की जानकारी एकत्रित कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक (क्राइम) बिलासपुर सुदीप सरकार, निरीक्षक गोपाल सतपथी (प्रभारी ACCU बिलासपुर), निरीक्षक संजय सिंह (थाना सकरी), पीएसआई अर्चना साहू, टिकराम निषाद, ACCU से उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, आरक्षक अभिजीत डाहिरे, धीरेंद्र सिंह तोमर, विकास राम,महादेव कुजूर एवं समर बहादुर सहित थाना सकरी एवं ACCU की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

00 गिरफ्तार आरोपी
नाम: दीपक वालिया पिता कमलजीत सिंह वालिया, उम्र: 32 वर्ष मूल निवासी: सुभाष कॉलोनी, गली नंबर 07, थाना बी-डिवीजन, जिला अमृतसर, पंजाब, वर्तमान पता: वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
1. हेरोइन (चिट्टा) – 11.73 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹2,50,000।
2. नगद राशि – ₹10,500

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *