सरकारी जमीन को बेचने का कर लिया सौदा, 45 लाख रुपए की ठगी, दो गिरफ्तार

बिलासपुर। जमीन बेचने के नाम पर 45 लाख 21 हजार रुपए की ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शासकीय पट्टे की भूमि को अपना बताकर बेचने का सौदा कर लिया और पैसे ऐंठ लिए। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दीपक सोनी निवासी विजयापुरम कालोनी सरकण्डा 24.10.2026 को थाने उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि शमशाद अली और उसकी पत्नि कमरूनिशा के नाम पर महर्षि स्कूल रोड मंगला, नीता डेयरी गीतांजली पार्क के पहले ग्राम धमनी में कुल 20 एकड़ जमीन है। जिसका सोनू उर्फ चन्द्रप्रकाश दुबे के माध्यम से बातचीत कर सौदा तय हुआ। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 4521000रू. ऑनलाईन, आरटीजीएस एवं नगद माध्यम से सैय्यद शमशाद अली एवं उसके पत्नि कमरूनिशा को दिय था। भूमि का सीमांकन कराकर रजिस्ट्री कराने के लिए कहने पर उनके द्वारा दस्तावेज तैयार करके रजिस्ट्री कराने की बात कही गई। लेकिन काफी समय बीतने पर भी उनके द्वारा रजिस्ट्री एवं सीमांकन नहीं कराने पर जमीन संबंधी दस्तावेज देने के लिए कहा तो टाल मटोल करने लगे। जब जमीन का स्वयं ऑनलाईन चेक कराया तो पता चला कि वह भूमि शासकीय पट्टे की है। जिससे शमशाद अली एवं सोनू दुबे को बताने पर रिकार्ड दुरूस्त नहीं होने के कारण शासकीय भूमि दिखना बताया। जब भूमि का पुराना रिकार्ड चेक कराया गया तो पता चला कि उस भूमि का राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित है। जिसकी जानकारी सोनू दुबे, शमशाद अली को होने के बाद भी बेईमानी के आशय से जमीन का सौदा कर रकम लिया और धोखाधड़ी की है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम तैयार कर आरोपियों का पता तलाश किया और रेड कार्यवाही करते हुये हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर दोनो ने जूर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

00 नाम गिरफ्तार आरोपी –
1. सैय्यद शमशाद अली पिता सैय्यद अली उम्र 71 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास तालापारा थाना सिविल लाईन।
2. सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे पिता स्व्. विनाद कुमार दुबे उम्र 42 वर्ष निवासी कडार थाना चकरभाठा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *