मुंगेली। पथरिया थाना क्षेत्र के जरेली में एक ही परिवार के 3 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुंगेली जिले के आला अधिकाई मौके पर पहुंच गए है।



मिली जानकारी के अनुसार पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम जरेली में पुराने विवाद के चलते एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या कर दी गई है एंव 2 लोगों की हालत गम्भीर है जिन्हें पथरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पथरिया पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की आरोपी तेजराम बंजारे और मृतक गणेश राम बघेल (पिता) 55 वर्ष, लोचन बघेल पुत्र 34 वर्ष, कु सरिता बघेल पुत्री 31वर्ष आपस मे पड़ोसी है। जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवार के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की सुबह भी दोनों परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तेजराम बंजारे और चार अन्य लोगों ने मिलकर मृतक गणेश राम बघेल, लोचन बघेल, सरिता बघेल समेत लाठी से हमला कर दिया। जिससे गणेश राम बघेल, लोचन बघेल, कु सरिता बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में फत्ते नारायण एवं सत्यनारायण घायल हो हुए हैं जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के SP अरविंद कुजूर मौके पर पहुंचे साथ ही पथरिया पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है जिनके द्वारा पंचनामा तैयार कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी तेजराम बंजारे और पुत्र मुकुंद बंजारे समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही 4 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
