

बिलासपुर। लालखदान गोलीकांड के आरोपियों ने बुधवार को देररात सरेंडर कर दिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त कट्टा और मोटरसायकल जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपियों को एनकाउंटर का डर हो गया था।
लालखदान गोलीकांड के दोनों आरोपियों ने देररात तोरवा थाने पहुँचकर सरेंडर कर दिया है। मुख्य आरोपी संजय पांडे और उसके सहयोगी रमेश श्रीवास्तव ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टा और वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारों की माने तो पुलिस की घेराबंदी से आरोपी शहर से बाहर नहीं भाग पाए साथ ही उन तक ये संदेश भी पहुंच गया था कि पुलिस दोनों की एनकाउंटर भी कर सकती है। जिससे आरोपियों के मन मे डर बैठ गया था। गौरतलब है कि बीते 28 दिसंबर की शाम लालखदान में बिल्लू उर्फ सुनील श्रीवास को घर के बाहर आरोपियों ने रेकी कर गोलीमार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार दोनों आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एनकाउंटर के डर से आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
