
बिलासपुर। शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्बारा हाईटेक सार्वजनिक लाइब्रेरी और शहर को एक नए व्यवसाय को सीखने के लिए एनकुबेशन सेन्टर नूतन चौक में बनाया गया है। इसकी सौगात मुख्यमंत्री जी द्बारा शहर वासियों को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आने से पहले गुरुवार को महापौर रामशरण यादव, सभापति श्री शेख नजीरुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिह चौहान और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने नूतन चौक में बने सेंट्रल लाइब्रेरी, संभागीय कमीश्नर कार्यालय के पास बने नए सर्किंट हाऊस और सेलर गांव में निर्मित गौठान पहुँच वहां का निरीक्षण किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शहर में हुए विकास कार्य का लोकार्पण करेगे। स्मार्ट सिटी द्बारा नूतन चौक में हाईटेक सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। यहां देश-विदेश की 25 हजार से ज्यादा पुस्तकों को पढ़ा जा सकेगा। इसमें से 2० किताबें डिजीटल रूप में उपलब्ध होंगी। तीन मंजिला लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर में पाîकग, प्रथम तल में सामान्य लाइब्रेरी रहेगी। इसमे पांच हजार पुस्तकें रखी जाएंगी। इसी तल पर कैफ़ेटेरिया भी संचालित होगा। साथ ही स्कूली बच्चों के पढ़ने के लिए अतिरिक्त पुस्तकें रखी जाएगी। दूसरे तल में स्टार्ट अप इंडिया के तहत इंटिवेशन की सुविधा मिलेगी। जहां युवा व्यापारियों व युवा बेरोजगारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं, तीसरे तल में डिजीटल लाइब्रेरी होगी। इसमें 3० कंप्यूटर के माध्यम से लोग 2० हजार पुस्तक का अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। महापौर रामशरण यादव ने इन सभी सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही इंटरनेट में उपलब्ध पुस्तके भी पढ़ी। इसके साथ ही नए बने सर्किट हाऊस का जायजा लेने के बाद सेलर स्थित गौठान पहुँचे वहां की व्यवस्था देखी इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय नारायण राय, उपायुक्त खजांची कुम्हार, बाटू सिह, समीर अहमद, पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी,भरत जुरयानी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
