

बिलासपुर। रिंग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के जोनल कार्यालय में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इस भीषण आगजनी की घटना में कार्यालय के सारे दस्तावेज और 50 से अधिक कंप्यूटर जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने में एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम को 4 घंटे ज्यादा समय लगा।
बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार को भी सफाईकर्मी बैंक पहुच गए और अपने काम जुट गए। नीची की साफ सफाई करने के बाद जब वे ऊपर जाने लगे तो देखा एक बैटरी से धुंआ निकल रहा है। इसके बाद सफाई कर्मचारी उल्टे पांव भागे ओर बाहर निकलकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बैंक में आग लगने की सूचना ने अधिकारियों को सकते में डाल दिया और वे भी दौड़ते-भागते बैंक पहुंचे। तब तक आग भड़क चुकी थी। बैंक के अधिकारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और एनडीआरएफ को दी। दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम बैंक पहुंची तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया था। कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फलोर को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया था। एनडीआरएफ की टीम सबसे पहले जेसीबी से बैंक के पीछे की दीवार को तोड़ा और वहां से गैस सिलेंडर समेत जितने भी ज्वलनशील पदार्थ थे उसे बाहर निकल। दूसरी और दमकल से बिल्डिंग के अंदर और बाहर पानी की बौछार छोड़ा गया। बैंक कार्यालय में लगी आग को काबू पाने में 4 घंटे से ज्यादा समय लगा। बैंक अधिकारियों की माने तो इस भीषण हादसे में 40 से 50 कंप्यूटर पूरी तरह से जल चुके हैं। इसके अलावा बैंक से संबंधित सारे दस्तावेज और फर्नीचर भी जलकर राख हो गए है। बैंक के अधिकारियों की माने तो जोनल कार्यालय होने के नाते यहां से संभाग के सभी 10 जिलों की शाखाओं का नियंत्रण किया जाता है। बताते चलें कि पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय दो मंजिला है। नीचे बेसमेंट में पार्किंग है। ग्राउंड स्तर पर एक फ्लोर है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
