दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा की पुलिस ने दावा किया है कि कोरोना से 10 नक्सलियों की मौत हुई है और लगभग सौ लोग कोरोना से संक्रमित है। पुलिस का यह भी दावा है कि नक्सली कोरोना की दवा और वेक्सीन की ब्यवस्था में लगे हुए है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर दक्षिण बस्तर के जंगलों तक पहुंच चुकी है। कोरोना संक्रमण से 10 नक्सलियों के मौत की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने स्थानीय मीडिया से की है। पुलिस का दावा है कि दक्षिण बस्तर के जंगलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो गई है। 100 से अधिक नक्सली जिनमें छोटे और बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं इन दिनों कोरोना संक्रमित है और उनमें से अनेक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यत: पीएलजीए बटालियन, सीआरसी सदस्य और प्लाटून कोरोना से संक्रमित है। दंतेवाड़ा पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव ने 10 नक्सलियों के कोरोना से मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों ने अपने साथियों के शवों को जला भी दिया है। पुलिस कप्तान ने नक्सलियों से बकायदा मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि जो नक्सली कोरोना संक्रमित और बीमार है यदि वे आत्मसमर्पण करते हैं तो उनके पूरे इलाज का खर्च पुलिस प्रशासन उठाने को तैयार हैं। एसपी पल्लव ने बताया कि दो दिन पहले दक्षिण बस्तर डिवीजन, दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन में 100 से ज्यादा नक्सलियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी। इन नक्सलियों में 25 लाख रुपए की ईनामी सुजाता, जयलाल, दिनेश सहित अन्य नक्सली शामिल हैं। क्योंकि छत्तीसगढ़ से लगी सीमा आंध्रप्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के कारण जिले की सीमाओं को सील करने के साथ ही अंदरुनी इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी गई हैं। इसी की चपेट में 10 बड़े नक्सली लीडर भी आए गए और उनकी मौत हो गई, लेकिन अभी तक उनके नाम सामने नहीं आए। जिन नक्सलियों की मौत हुई है, वे दक्षिण बस्तर इलाके के हैं। उनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सुकमा इलाके में नक्सलियों ने वैक्सीन और दवाएं भी मंगाई है। सूत्रों ने कहा है कि जिन 10 नक्सलियों की मौत हुई है वे डीहाईडरेशन और कोरोना से संक्रमित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
