रायपुर। प्रदेश में बढ़ते ब्लैक फंगस की बीमारी को लेकर सरकार एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें बीमारी के लक्षण और बचने के उपाय बताए गए है। इसके अलावा ब्लैक फंगस के मरीजो का इलाज सिर्फ मेडिकल कालेजों में ही करने के निर्देश दिए गए है।
राज्य के विभिन्न जिला एवं निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) प्रकरणों से ग्रसित मरीज के प्रकरण आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु राज्य के तकनीकी समिति के विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित स्टैन्डर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकाॅल राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को जारी किया है। राज्य में ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) का इलाज सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में किया जाएगा।
00 ब्लैक फंगस की सामान्य जानकारी- ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) एक फंगल संक्रमण है। यह उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जो दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित है और दवाईयां ले रहे हैं। इससे उनकी प्रतिरोधात्मक क्षमता प्रभावित होती है। यदि व्यक्ति के शरीर में यह फंगस सूक्ष्म रूप में शरीर के अन्दर चला जाता है तो उसके साइनस या फेफड़े प्रभावित होंगे जिससे गम्भीर बीमारी हो सकती है। यदि इस बीमारी का इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह घातक हो सकती है।
यह बीमारी किसे हो सकती है – यह बीमारी कोविड-19 मरीजों में जो डायबीटिक मरीज हैं या अनियंत्रित डायबीटिज वाले व्यक्ति को, स्टेरोईड दवाईयां ले रहे व्यक्ति को या आई.सी.यू. में अधिक समय तक भर्ती रहने से यह बीमारी हो सकती है। यदि निम्नानुसार लक्षण दिखे तो चिकित्सक से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।
00 बीमारी के लक्षण – आंख/नाक में दर्द और आंख के चारों ओर लालिमा, नाक का बंद होना, नाक से काला या तरल द्रव्य निकलना, जबड़े की हड्डी में दर्द होना, चेहरे में एक तरफ सूजन होना, नाक/तालु काले रंग का होना, दांत में दर्द, दांतों का ढ़िला होना, धुंधला दिखाई देना, शरीर में दर्द होना, त्वचा में चकते आना, छाती में दर्द, बुखार आना, सांस की तकलीफ होना, खून की उल्टी, मानसिक स्थिति में परिवर्तन आना।
00 कैसे बचा जा सकता है – धूल भरे स्थानों में मास्क पहनकर, शरीर को पूरे वस्त्रों से ढंक कर, बागवानी करते समय हाथों में दस्ताने पहन कर और व्यक्तिगत साफ-सफाई रख कर।
Author Profile

Latest entries
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
