महासमुंद। अपने ही कलेक्टर के खिलाफ अनशन पर बैठे महिला और बाल विकास अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अनशन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। बोंदले को पुलिस प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार करने के बाद उनका स्वास्थ्य परिक्षण कराने के बाद SDM के सामने प्रस्तुत किया गया है।
सुधाकर बोंदले ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं रेडी टू ईट योजना मे लगभग 30 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियो से शिकायत की थी। मगर कार्यवाही नही होने के चलते वह अनशन पर बैठ गए थे। इस मुद्दे पर महासमुंद के कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा है कि जिला महिला बाल विकास अधिकारी महासमुंद सुधाकर बोदले द्वारा जो शिकायतें भ्रष्टाचार के संबंध में की गई है, उसमें शासन स्तर से जांच चल रही है एवं जिला स्तर से भी कार्यवाही की जाएगी। जिले में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी खींचतान का दिखाई पड़ता है। इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा पर लग रहे हैं मगर उनके द्वारा उल्टे सुधाकर बोंदले पर आरोप लगाया जा रहा है। मनोज सिन्हा कहते हैं कि जब से जिले में उनकी पदस्थापना जिला कार्यक्रम अधिकारी महासमुंद के पद पर हुई है तभी से सुधाकर बोदले को समस्या हो रही है।
पूर्व में श्रीबोदले जिला कार्यक्रम अधिकारी महासमुंद के प्रभार में पदस्थ थे। इसलिए सुधाकर बोदले समय-समय पर कोई न कोई समस्या उत्पन्न कर उनकी छवि खराब करने का प्रयत्न करते रहे है। फिलहाल अनशन पर बैठे अधिकारी की गिरफ़्तारी हो चुकी है, मगर इस अधिकारी द्वारा उठाये गए कदम को देखकर लगता है कि यह मामला इतनी जल्दी ठंडा पड़ने वाला नहीं है।छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का गढ़ माने जाने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों पर अब तक तो ऐसे आरोप लगते ही रहे हैं, किन्तु पहली बार देखने को मिल रहा है कि विभाग के ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अपने यहां हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ झंडा बुलंद कर लिया था और उलट भ्रष्ट्राचार का विरोध करने वाले अधिकारी को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
