बिलासपुर। वेक्सिनेशन डोज के अंतराल को लेकर बार बार बदलाव को लेकर यदि आप कंफ्यूज हो रहे हैं नीचे दिए चार्ट आपकी मदद कर सकता है। इस चार्ट के माध्यम से पहले डोज की तारीख से दूसरा डोज लगने की तारीख पता कर सकते है। उसके हिसाब से आप वेक्सिनेशन सेंटर जाकर वेक्सीन का दूसरा डोज लगवा सकते है। Covid shield वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसका आगामी छह महीने का चार्ट इस प्रकार है। अगर आपने 1 अप्रैल को पहली डोज लगवाई है तो आपको दूसरी डोज 24 जून को लगेगी। इसी प्रकार पूरे वर्ष का चार्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि एनटीएजीआई ने कोविशील्ड की दो खुराक के बीच 12 से 16 सप्ताह के गैप की सिफारिश की थी। सरकार ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए आदेश भी जारी कर दिए है। इसके पहले कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच का अंतराल चार से आठ सप्ताह था। एनटीएजीआई की सिफारिशों को राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के पास भेजा गया था। जिसके बाद कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच गैप 6-8 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया गया।यही नही इसके पहले दो डोज के बीच का अंतराल 28 दिन था। इस हिसाब से ज्यादातर फ्रंट लाइन वर्करों को वेक्सीन के दोनों डोज लग चुके है। इसके बाद इस अंतराल को बढ़ाकर 6 – 8 हफ्ता किया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
