नई दिल्ली। अपेक्षित परिणाम नही मिलने के कारण कोरोना के इलाज से प्लाज्मा की ब्यवस्था हटा दी गई है। इस संबंध में ICMR ने आदेश भी जारी कर दिए है।
कोरोना वायरस के उपचार को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से बताया गया है कि कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी के उपयोग को नैदानिक प्रबंधन दिशा-निर्देश से हटाया गया है। एम्स/आईसीएमआर-कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स/संयुक्त निगरानी समूह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने वयस्क कोविड 19 मरीजों के प्रबंधन के लिए क्लिनिकल गाइडेंस को संशोधित किया और कॉन्वेलसेंट प्लाज्मा (ऑफ लेबल) को हटा दिया है। विशेषज्ञ कोविड-19 रोगियों के लिए प्लाज्मा थेरेपी की प्रभावकारिता पर चिंता जता रहे थे। ICMR ने कहा कि कोरोना रोगियों पर प्लाज्मा थेरेपी गंभीर बीमारी या मृत्यु की प्रगति को कम करने में प्रभावी नहीं पाई गई है और इसे नैदानिक प्रबंधन दिशानिर्देशों से हटा दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
