सबसे बड़े जुए की फड़ में पुलिस का छापा, लक्सरी गाड़ियों के साथ 11 जुआरी गिफ्तार, 41 लाख रुपए जब्त

महासमुंद। महासमुंद की पुलिस ने जुए के सबसे बड़े फड़ में छापा मारा है। यहां एक फार्म हाउस में 11 लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा है। जुआड़ियों के पास से जुए की रकम 41 लाख रुपए के साथ महंगी कारें जब्त की है।

महासमुंद SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जुआरियों और नोटों की गड्डियां दिखाते हुए स्थानीय मीडिया को बताया कि बागबाहरा सब डिवीजन के तेंदूकोना थाना क्षेत्र में स्थित नेचर बास्केट फार्म हॉउस में जुए का बड़ा फड़ संचालित होने की सुचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल और तेंदूकोना थाने की संयुक्त टीम बनाकर जुए की फड़ में रेड डालने के निर्देश दिए थे। जुआरियों ने फार्म हाउस के काफी दूर अपनी गाड़ियों को खड़ा किया था और चारों ओर वॉचर लगा रखे थे। जिसके चलते पूरी टीम को बहुत सावधानी के साथ रेड डालनी पड़ी। जवान अलग अलग बाइक और वेशभूषा में इलाके में पहुंचे और फिर पैदल चलकर फार्महाउस तक पुलिस की पूरी टीम पहुंची। यहाँ तगड़ी घेरेबंदी के दौरान कुल 11 जुआरी पकड़ में आये। एस पी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जुआ एक्ट के तहत सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ और अखंड मध्य प्रदेश में भी इतनी बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। इससे पूर्व रायपुर पुलिस ने 27 लाख रूपये का जुआ पकड़ा था। इस कार्रवाई पर प्रदेश के डीजीपी और आई जी ने महासमुंद पुलिस की पीठ थपथपाई है, साथ ही इनाम की भी घोषणा की है।

00 नोटों का लगा था अंबार
पुलिस जब फार्म हॉउस के अंदर पहुंची तो यहाँ का नजारा देख कर जवान भी दंग रह गए। जिस कमरे में जुआ चल रही थी वहां नोटों का अंबार लगा हुआ था। जुआरियों को दबोचने के बाद टीम को नोटों की गड्डियां समेटने में ही काफी वक्त लग गया। एस पी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 41 लाख 24 हजार 750 रूपये जब्त किये गए। इसके अलावा 5 महंगे कारें और 12 नग महंगे मोबाईल जब्त किये गए। पुलिस ने जब्त सामानों की कीमत 01 करोड़ 27 लाख 78 हजार रूपये आंकी है।

00 गुल पासे से खेल रहे थे जुआ
जुए के इस फड़ में नई बात यह थी कि यहां ताश के पत्तों से नहीं बल्कि गुल पासे से जुआ खेला जा रहा था। आधुनिक भाषा में इसे डाइस भी कहा जाता है। गुल पासे की दो गोटियां होती हैं, जो लूडो की गोटियों से काफी बड़ी होती है और इसमें संख्या दर्शाने के लिए डॉट्स अंकित होते हैं। जुए के इस खेल में ताश का झंझट भी नहीं रहता, यही वजह है कि जुए के शौक़ीन इन रईस जुआरियो ने खेलने के लिए नया जुगत लगा लिया था। पकडे गए जुआरियों में से एक वन विभाग का रेंजेर भी बताया जा रहा है। एस पी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा है कि अगर इसकी पुष्टि होती है, संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा।

00 जप्त सामग्री

01. फड एवं पास से नगदी रकम 4124705/- रूपये।

02. एम.जी. हैक्टर कार क्रमांक CG 04 NB 9236 कीमति लगभग 15,00,000/- रूपये।

03. फाॅच्र्यूनर कार क्रमांक CG 07 T 4275 कीमति लगभग 25,00,000/- रूपये।

04. फाॅच्र्यूनर कार क्रमांक CG 04 ME 0470 कीमति लगभग 30,00,000/- रूपये।

05. मारूती ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 LS 9994 कीमति लगभग 6,00,000/- रूपये।

06. महिन्द्रा KUV100 कार क्रमांक CG 13 Y 7508 कीमति लगभग 7,00,000/-रूपये।

07. 12 नग विभिन्न कंपनियों के मंहगे मोबाईल कीमति लगभग 3,54,000/- रूपये।

00 पकड़े गए जुआड़ी

01. टोनू उर्फ प्रशांत अग्रवाल पिता सूरज अग्रवाल उम्र 45 वर्ष सा. बागबाहरा महासमुन्द।

02. मनमीत गुरूदत्ता पिता बलसिंह गुरूदत्ता उम्र 41 वर्ष सा. गणेशपारा खरियार रोड ओडिसा।

03. मोहम्मद नवाब पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 38 वर्ष सा. हनुमान नगर कालीबाडी, रायपुर।

04. गणेश प्रसाद शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 62 वर्ष सा. देवेन्द्र नगर रायपुर।

05. सन्टी उर्फ हरपाल सिंह सलूजा पिता सुरजीत सिंह सलूजा उम्र 46 वर्ष सा. गुरूद्वारा पारा बागबाहरा महासमुन्द।

06. राकेश प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद उम्र 47 वर्ष सा. खुर्सीपार भिलाई, दुर्ग।

07. प्रदीप मोटवानी पिता सहजान मोटवानी उम्र 38 वर्ष सा. दीनदयाल काॅलोनी, भिलाई, दुर्ग।

08. देव कुम्हार पिता अवधराम कुम्हार उम्र 57 वर्ष सा. शितला मंदिर के पिछे पुरानी बस्ती, रायपुर।

09. 0 । 10. सौरभ कुमार जैन पिता सुभाष कुमार जैन उम्र 30 वर्ष सा. दीनदयाल उपाध्याय नगर, गोल चैक रायपुर।

11. योगेन्द्र गण्डेचा पिता मनसुखलाल गण्डेचा उम्र 54 वर्ष सा. बागबाहरा, महासमुन्द

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *