रायपुर। जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी के बृहदान्त्र में ट्यूमर पाया गया है। इसका उपचार मेदानता अस्पताल के डॉक्टर आदर्श चौधरी द्वारा किया जाना तय किया गया है। यह जानकारी जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी ने दी है। विधायक श्रीमती जोगी जी के अस्वस्थ होने की ख़बर के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ़ोन पर उनसे बात की। श्री बघेल ने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। उन्होने श्रीमती जोगी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। अमित जोगी ने ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने श्रीमती जोगी के स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं दी है।इसके लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद।

Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
