रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी-विदेशी मदिरा सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरिफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब 36 बोतल अंग्रेजी व 3 लीटर देशी महुआ शराब जप्त की गई है।
सरस्वती नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोटा के परसुराम चौक पास एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर तमेश सिंह ठाकुर (34 वर्ष) के कब्जे से 28 बाटल अंग्रेजी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-2 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
दूसरा मामले खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां खमतरी पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां मुखबिर की सूचना पर डीएम टावर पीछे, कैलाश नगर से संजय सिन्हा (35 वर्ष) तथा राजेश जैन (46वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनेक पास से 4-4 बाटल अंग्रेजी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया। वहीं भनपुरी बाजार पास से पिकेश्वर बंजारे (19 वर्ष) के कब्जे 3 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट: 34-1 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
