बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आचार्य वाजपेयी को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) पुणे के एकेडमिक कमेटी का विशेष सदस्य बनाया गया। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कुलपति ने आचार्य वाजपेयी को दो साल के विशेषज्ञ सदस्य रूम में नामित किया है। इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2021 से शुरू हो गया है। यह जानकारी कुलपति आचार्य वाजपेयी को एनडीए के कमानडेंट और एनडीए के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. ओपी शुक्ला ने दी है।
गौरतलब है कि एयू के कुलपति आचार्य वाजपेयी अर्थशास्त्री और कवि भी हैं। इसके अलावा इनकी किताबें अरुण सतसई-2014, रंग और पंकज के शिष्य हैं। ये भारत सरकार द्वारा गठित *महात्मा गांधी के 150वीं जन्म उत्सव समिति के सदस्य* भी हैं। एयू के कुलपति के अलावा इनके पास अन्य प्रभार भी हैं। इसमें गृह मंत्रालय, भारत सरकार की *सांप्रदायिक सद्भाव राष्ट्रीय प्रतिष्ठान के संचालक मंडल में सदस्य*, *भाषा विशेषज्ञ समिति संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार में सदस्य*, टास्क फोर्स कमेटी, *राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, मध्यप्रदेश शासन में सदस्य*, *राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष* हैं। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय चित्रकूट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली के पूर्व महासचिव, एसोसिएशन ऑफ कामनवेल्थ
यूनिवर्सिटीज लंदन के पूर्व परिषद सदस्य, भारतीय अर्थशास्त्र परिषद मुंबई के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सचिव रहे हैं। इन्हें हिमाचल गौरव सम्मान, कौटिल्य बेस्ट इकोनॉमिस्ट अवार्ड, राधाकृष्णन अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, जैन मित्र अवॉर्ड, अंबेसडर ऑफ पीस अवॉर्ड, गुरु वशिष्ठ सम्मान, साधक शिरोमणि सम्मान सहित अन्य सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं। आचार्य वाजपेयी लंदन,ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज, लिवरपूल, यूके, आकरा घाना, लिस्बेन पुर्तगाल, नैरोबी केन्या, डरबन साउथ अफ्रीका, बैंकॉक थाईलैंड की यात्राएं कर चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
