महासमुंद। महासमुंद की पुलिस ने अन्तर्राज्यी बेरियर के पास 50 किलो गांजा जब्त किया है। इस करवाई में एक कथित पत्रकार समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कर की तलासी लेने के पहले कथित पत्रकार ने पुलिस के साथ जमकर हुज्जतबाजी की, फिर भी पुलिस वाले कर की तलासी लेने के लिए अड़े रहे।

लॉक डाउन दौरान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान 19 मई को अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल से आरक्षक सुशान्त बेहरा ने थाना में फोन कर सूचना दिया गया कि एक भूरे रंग की सेन्ट्रो कार उडीसा की ओर से तेजी से सरायपाली की ओर जा रही है। रोकने का प्रयास करने के बाद भी नही रूका। सूचना पर एन0एच0 53 रोड रियाज ढाबा के सामने नाकाबंदी कर उडीसा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान एक भूरे रंग की होण्डाई सेन्ट्रो कार क्रमांक CG 07 9877 उडीसा की ओर से आया जिसे रोका गया। वाहन में चार व्यक्ति सवार मिले। पुछताछ पर कार में सवार एक व्यक्ति ने अपने आप को दबंग दुनिया का पत्रकार बताते हुये पुलिस पार्टी के साथ बहस करने लगा। पुलिस पार्टी के द्वारा वाहन की तलाशी लेने की बात पर पत्रकारिता का धौंस दिखाते हुयी पुलिस पार्टी के साथ उलझने लगा। जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा समझाईश देकर वाहन की तलाशी लिया गया। वाहन के आगे पीछे प्रेस लिखा हुआ मिला। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर 50 पैकेटों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 50 किलो कीमती 5 लाख रूपये रखा मिला। NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चार लोंगों गिरफ्तार किया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, प्र0आर0 नवीन भोई एवं थाना सिंघोडा स्टाफ के टीम द्वारा किया गया।
गिरफ्तार किये गए आरोपी- रजनीश पाण्डे पिता मुन्नालाल पाण्डे उम्र 32 साल साकिन सेक्टर 11 वार्ड नंबर 32 1/F गली नंबर 52 जोन 2 खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (कथित पत्रकार), धनानंद बेहरा पिता पानु बेहरा उम्र 29 साल साकिन सेक्टर 11 वार्ड नंबर 36, 5/F गली नंबर 20 जोन 1 खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग, धनंजय श्रीवास्तव पिता स्व0 अनिरूध्द कुमार श्रीवास्तव उम्र 46 साल साकिन BMY हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरौदा क्वाटर नंबर 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग, विनोद महोबिया पिता स्व0 भुरेलाल महोबिया उम्र 47 साल साकिन BMY हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरौदा क्वाटर नंबर 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग के नाम शामिल है|
00 आरोपियों से जप्त संपत्ति- 1. 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5,00000 रूपये, एक भुरा रंग की होण्डाई सेन्ट्रो कार क्रमांक CG 07 9877 कीमती 100000 रूपये, नगदी रकम 2100 रूपये,4 नग मोबाईल कीमती 5500 रूपये, जुमला कीमती 60,7600 रूपये पुलिस ने बरामद किये है|
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
