बिलासपुर/कोटा- पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व राजीव गांधी की के पुण्यतिथि के अवसर पर कोटा में प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे , अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रमोद नायक अध्यक्ष कांग्रेस शहर, संतोष गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सेवा दिवस के अवसर पर कोरोना संक्रमित मरीजों को सूखा राशन, तेल, मास्क ,सेंटीज़र का वितरण किया गया, वही ग्रामीणों को वैक्सीनशन की समझाइश दी गयी। आज के कार्यक्रम में आक्रोश त्रिवेदी महामंत्री प्रदेश काँग्रस विधि, अश्वनी जायसवाल सयुंक्त सचिव, कृष्णा जायसवाल ,अभय गुप्ता, कुलवंत सिंग सहित कांग्रेस के पार्षद गण उपस्थित थे
अम्बिकापुर -जिला कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग सरगुजा द्वारा दिनाँक 21मई 2021 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का पुण्यतिथि सेवा दिवस एवं आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम अंतर्गत गरीबों को एवं बिना मास्क लगाए लोगों को मास्क वितरण किया गया एवं गरीबो को फल प्रदान किया गया साथ ही बिना मास्क लगाए लोगों को मास्क प्रदान कर करोना महामारी से बचाव के लिए मास्क की उपयोगिता के सम्बंध में समझाईस दी गयी और कोविड वेक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ सामाजिक दूरी रखने,सर्दी खांसी बुखार के लक्षण आने पर कोविड टेस्टिंग कराने के लिए और करोना गाइडलाइन्स के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जनजागरण चलाया गया।
उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता,जिला कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग सरगुजा के जिलाध्यक्ष देवकांत त्रिवेदी, स्वयंसेवी अजय अग्रवाल,सन्तोष यादव,प्यारेलाल यादव,विद्याभूषण श्रीवास्तव, अशोक ठाकुर,आनन्द शर्मा,रणधीर सिंह सहित अधिवक्तागण एवं कॉंग्रेस जन उपस्थित रहे।
मुंगेली -स्व राजीव गांधी जी की 30वी पुण्यतिथी पर 21 मई को प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप दुबे के निर्देशानुशार जिला मुंगेली विधि विभाग के अध्यक्ष आनंद पाण्डेय एवं उपाध्यक्ष मनुराज सोनी द्वारा वृद्धआश्रम एवं जिला हस्पताल मे जरुरतमन्द लोगो को भोजन एवं मास्क वितृण कर इस दिन को सेवा दिवस के रूप मे बनया गया ।
पेंड्रा -पेंड्रा जिला कार्यालय में बैठक आयोजन किया गया जिसमें समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं विधि प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे तदुपरांत टीकर कला कोविड- केयर हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल गौरेला में साबुन मास्क सैनिटाइजर एवं फल बांटा गया।जिला प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष जमील इराकी जमील इराकी, ब्लॉक अध्यक्ष परिवार अभी पूरी जी ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही अजय श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे
मरवाही -आज स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष(ग्रामीण) महेन्द्र शुक्ला द्वारा मरवाही कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को कोविड सेंटर प्रभारी श्री अनीश मसीह की उपस्थिति में भोजन उपलब्ध कराया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश मसीह,जिला महासचिव श्री नारायण शर्मा,जनपद उपाध्यक्ष श्री अजय राय,ब्लॉक सचिव श्री राजेन्द्र ताम्रकार,जिलापंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों,ब्लॉक अध्यक्ष श्री बेचू सिंह अहिरेश,श्री भानु ओटावी,मीडिया प्रभारी ख़ूबदास लहरे,अनिल गुप्ता,राहुल गुप्ता सहित नितिन राय आदि उपस्थित रहे।
रायपुर – आज राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस विधि के सचिव नंद कुमार पटेल एवम जिलाध्यक्ष कहकशा दानी ने राजीव भवन के एवम आसपास राशन का जरूरत मन्दो को वितरण का कार्य किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
