बिलासपुर। अरपा पर कोनी रेत घाट में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई है। बेरहमी के साथ कि गई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। माना जा रहा है की क्षेत्र में रेत चोरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा हो सकता है।

बिलासपुर शहर से लगे अरपा नदी के कोनी रेत घाट पर मर्डर होने की खबर है। इस बात जानकारी मिली है कि जिसकी हत्या हुई है, उसका नाम सत्येंद्र सिंह बताया जा रहा है। आज तडके सुबह तीन बजे से पांच बजे के बीच अज्ञांत हत्यारों ने सत्येन्द्र सिंह की हत्या कर दी। मृतक रेत घाट में काम करता था और बिहार का रहने वाला था। घटनास्थल को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि हत्यारों ने मृतक के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे जमीन पर गिराकर पत्थर या किसी भारी चीज से उसका सर कुचल दिया है। किन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा और इसके पीछे मौजूद हत्या की वजह क्या थी..? इन दोनों ही बातों की अभी तक जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। बहरहाल, पुलिस पूरी गंभीरता से जांच के काम में लगी है और उसके आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। अब उन्हीं के मार्गदर्शन में पुलिस थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल मैं लगी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
