बिलासपुर। कोरोना की झकझोर देने वाली पीड़ा से बाहर आए विजय केशरवानी ने आज अपने निवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन भेंट किया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धा के साथ याद किया। इस दौरान विजय केशरवानी ने गरीबों के बीच सूखा राशन किट का वितरण भी किया।
विजय केशरवानी ने आज अपने निवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नम आखों से याद किया और साथ ही जिला पंचायत सभापति की मौजूदगी में श्रद्धासुमन भी भेंट किया। विजय केशरवानी ने इस दौरान हमेशा की तरह मजदूरों और गरीबों के बीच राशन किट का वितरण भी किया। यद्यपि इस दौरान विजय केशरवानी पूरी तरह स्वस्थ्य नजर नहीं आये। बावजूद इसके उन्होने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि राजीव गांधी ने देश की विकास को नई दिशा दी है। आज का आधुनिक भारत राजीव गांधी के प्रयास का ही परिणाम है। विजय ने कहा कि राजीव गांधी की ही देन है कि आज देश का एक एक नागरिक ना केवल अपने अधिकारों को जानता है।बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों को भी महसूस करता है। चाहे युवा मतदाता का विषय हो या फिर पंजाब समस्या को दूर करने की बात हो। राजीव गांधी ने अल्पकाल में देश को नई दिशा दी है। राजीव गांधी की देन पंचायती राज को आज भी पूरी दुनिया समझने का प्रयास कर रही है। बताते चलें कि हाल फिलहार कोविड काल में विजय केशरवानी ने अपने परिवार के अहम् सदस्य छोटे भाई को खोया है। मां भी अस्पताल में भर्ती थी। बहू, पत्नी ने भी कोविड संक्रमण का सामना किया। खुद विजय केशरवानी भी कोविड से दो दो हाथ कर संघर्ष के बाद खतरे से बाहर आए है।
जिला पंचायत सभापति और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंकित गौरहा ने भी युवा कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान कर अपने जिला पंचायत क्षेत्र में 1100 मास्क का वितरण किया। इस दौरान मौजूद जिला पंचायत सभापति अंकित ने बताया कि विजय केशरवानी ने पहाड़ जैसी मुसीबत का ना केवल सामना किया। बल्कि पीड़ा सहने के साथ ही लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। काफी कमजोर नजर आए विजय केशरवानी भी आज भी सेवा का जज्बा बरकरार है। उन्होने आज गरीबों के बीच राशन वितरण कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस संगठन के प्रति उनका समर्पण बेमिसाल है। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे खुशी है कि उन्होने सादगी भरे कार्यक्रम में सहयोग के लिए याद किया। अंकित ने बताया कि पुण्यतिथि पर विजय केशरवानी ने गरीबों को सूखा राशन के अलावा मास्क,सेनेटाइजर, साबुन फल का वितरण किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
