बिलासपुर- कोनी रेतघाट में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक नाबालिग के साथ दो लोगों को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लूट के इरादे से मुंशी की हत्या किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21-22 मई की दरमियानी रात कोनी में रेत घाट के कर्मचारी की हत्या के मामले में कोनी निवासी ओम प्रकाश पटेल और एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस एक चाकू के साथ घटना में प्रयुक्त पत्थर को जब्त कर लिया है। कोनी पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मृतक सत्येंद्र सिंग के साथ पार्टी-शॉर्टी करते रहते थे। दोनों को मृतक के पास काफी पैसा होने की जानकारी थी। लिहाजा घटना दिनांक को दोनों योजना बनाकर पहुंचे लूट के इरादे से उसके ऊपर चाकू ऐडा दिया फिर पत्थर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जिसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नाबालिक आरोपी मृतक सतेन्द्र के साथ पूर्व परिचित था, और मृतक नाबालिक आरोपी के घर किराना सामान लेने आया करता था। जब भी छोटी मोटी पार्टी होती थी तो नाबालिक आरोपी को मृतक सतेन्द्र के द्वारा बुलाकर खाना पीना किया जाता था। इसी दौरान मृतक सतेन्द्र सिंह के पास रखे पैसे को नाबालिक आरोपी ने देखा था। बीते 21 मई की शाम को 5 बजे दोनों आरोपी राधाकृष्ण मंदिर के पास मिले और नाबालिक आरोपी द्वारा मृतक सतेन्द्र सिंह के पास बहुत पैसा होने की बात बताई, तो दोनों ने मिलकर पैसा लूटने का प्लान बनाया।
प्लान के मुताबिक नदी घाट होते हुए मृतक सतेन्द्र सिंह के सोये हुए तखत के पास पहुंचे और नाबालिक आरोपी द्वारा माचिस मांगने का बहाना बनाया, जिसको मृतक द्वारा पहचान लिया था, इसी समय लूटने की नियत से नाबालिक आरोपी अपने पास रखे चाकू से मृतक के गले तथा सिर में वार किया, और फिर चाकू को आरोपी ओमप्रकाश को दे दिया, और खुद पत्थर से वार किया, और आरोपी प्रकाश के द्वारा भी चाकू व पत्थर से वार कर उसे जमीन में गिरा दिया। इसके बाद मृतक के पास रखे बड़े टार्च और मोबाईल फोन को लेकर नदी की ओर चले गए। नदी किनारे खून से सने कपड़े और सिम, लोडिंग पर्ची को जला दिया, और चाकू को वहीं पर फेंककर आरोपी ओमप्रकाश मोबाईल तथा नाबालिक आरोपी बड़ा टार्च को लेकर चले गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
