बिलासपुर। कुछ रियायतों के साथ बिलासपुर जिले में 31 मई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। अब दुकाने ऑड-इवन के हिसाब से शाम 5 बजे तक खोली जाएगी। रविवार को पूर्ण लॉक डाउन रहेगा बाकी दिन नाईट कर्फ्यू रहेगी। लेकिन सब्जी बाजार अभी भी बंद रहेगी।कलेक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि भीड़ बढ़ाने वाले ब्यापरिक प्रतिष्ठान जैसे सुपर मार्केट , सुपर बाजार , सब्जी बाजार , मॉल शोरूम , मैरिज हॉल , स्विमिंग पूल , क्लब , सिनेमा हॉल , सैलून , ब्यूटी पार्लर , स्पा , जिम बंद रहेंगे। शराब दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। पार्क , रिजॉर्ट , धार्मिक स्थल , सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे । स्कूल कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे , सभी प्रकार के सभा जुलूस , प्रदर्शन , सामाजिक धार्मिक , राजनीति का आयोजन पूरी तरह से बंद रहेंगे । शहर के सभी पान , सिगरेट , चाट , गुपचुप , फास्ट फूड के ठेले अभी भी आगामी आदेश तंक बंद रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी कार्यालय भी खुलेंगे लेकिन आम लोगों का वहां जाना प्रतिबंध रहेगा। कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत रहेगी।
00 संडे टोटल लॉकडाउन, हर रोज नाइट कर्फ्यूसंडे को जिले में टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ अस्पताल , क्लीनिक मेडिकल स्टोर , पेट्रोल पंपही चल सकेंगे। इसके अलावा राशन दुकानें , एलपीजी , व्यूजपेपर , दूध , फल , सब्जी की होम डिलीवरी हो सकेगी। हर रोज शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान होटल , होम डिलीवरी , थोक माल लोडिंग अनलोडिंग ही अपने तय समय तक हो सकेगा।00 और क्या क्या है आदेश में देखें




Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
