रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सिविल लाईंस थाना पहुँचने वाले है। टूल किट्स मामले में वो थाने के सामने धरने पर बैठेंगे।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह सुबह दस बजे सिविल लाईंस थाना पहुँचेंगे। सिविल लाईंस थाना में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा के ख़िलाफ़ अपराध पंजीबद्ध है। टूलकिट को शेयर करने पर सिविल लाईंस थाने में दर्ज अपराध के विरोध में ही आज भाजपा पूरे प्रदेश के हर थाना चौकी में धरना प्रदर्शन करने पहुँचेगी। यह धरना कोविड संक्रमण से बचाव की सावधानी के साथ आयोजित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री निवास ने यह पुष्टि की है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सिविल लाईंस थाने दस से बारह बजे तक धरने पर रहेंगे।
विदित हो कि सिविल लाईंस पुलिस ने कल ही साढ़े बारह बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को घर पर रहने और बयान और अभिलेख देने का नोटिस दिया है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
