बिलासपुर। टूल किट मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संदीप पात्रा के खिलाफ की गई एफ आई आर को लेकर प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले में आक्रामक हुई भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के सभी थानों में जमकर धरना प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिशन दर्ज की गई एफ आई आर का जबरदस्त विरोध किया गया। पूरे प्रदेश की तरह बिलासपुर में भी महिला थाना और पुलिस चौकियों समेत शहर और जिले के सभी थानों के सामने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए जाते रहे।
भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अरुण साव, बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत मनीष अग्रवाल अमरजीत दुआ धीरेंद्र केसरवानी महेश चंद्रिकापुरे मकबूल अली राजेश मिश्रा और जुगल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग थानों के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया और एक साजिश के साथ वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ के तहत दर्ज की गई f.i.r. का विरोध किया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
