बिलासपुर. पूर्व मंत्री गणेशराम भगत के रामा लाइफ स्थित आवास में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। इस चारी ने कॉलोनाइजर के उस दावे की पोल खोलकर रख दी है जब वो मकान बेचते समय सुरक्षा को लेकर पचास दावे करते है। सुरक्षा का दावा करने के कारण ही नंबर दो की कमाई करने वाले नेता, मंत्री, अधिकारी और ब्यापारी ऐसे कालोनियों में मुहमांगी दर पर मकान खरीदते है।
सकरी की रामा लाइफ कालोनी में स्थित प्रदेश के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के क्वार्टर से लाखों की चोरी होने की खबर मिल रही है। उल्लेखनीय है कि रामा लाइफ कॉलोनी में क्वाटर नम्बर R 58 पूर्व मंत्री गणेश राम भगत का आवास है। इस आवास में उनकी लड़की और दामांद रहते थे। लड़की मेघा भगत पति दिलमंन मिंज के साथ यही निवास कर रही थी। दिलमन मिंज हाईकोर्ट बिलासपुर में वकालत करते है। पूर्व में शासकीय अधिवक्ता थे। अभी हाईकोर्ट में छूट्टी के कारण परिवार सहित जशपुर गए हुए है। इस बीच रामा लाइव सिटी में स्थित उनके सूने घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लाखों रुपए के सामान (जिसमें स्वर्ण आभूषण भी शामिल हैं) पार कर दिये गये। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने बिलासपुर स्थित भाजपा नेता रविश गुप्ता को इस बात की जानकारी दी और उनसे रामा लाइफ स्थित दामाद और बेटी के निवास में चोरी गए सामान की लिस्ट बनाकर सकरी चौकी अथवा चकरभाटा थाना में इसकी बकायदा रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चोरों के द्वारा सोने की चेन एक नग, मंगलसूत्र एक नग, सोने की अंगूठी 4 नग, चांदी का प्याला 2 नग, एक लैपटॉप एक सोनी का, वीडियो कैमरा, एक नोकिया का मोबाइल, सैमसंग के पुराने 4 मोबाइल, टाइटन की एक घड़ी ₹25000 की, टाइटन की एक और घड़ी ₹32000 की, तथा इसी कंपनी की 10 हजार रुपए की एक अन्य घड़ी, चोरों के द्वारा पार कर दी गई है।
भाजपा नेता ने इस चोरी की घटना और सरसरी तौर पर पता लगाने से चोरी गए माल असबाब की जानकारी सकरी पुलिस चौकी को दे दी है।
वही चोरों के द्वारा कुल कितनी रकम और सामान पर हाथ साफ किया है इस बारे में पक्की जानकारी तभी हो सकती है। जब रामा लाइफ कॉलोनी के क्वार्टर नंबर R-58 मैं रहने वाले पूर्व मंत्री गणेश राम भगत की बेटी मेघा भगत और पति दिलमन मिंज जश पुर से वापस बिलासपुर, लौट आएंगे।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
