बिलासपुर। बस्तर संभाग के झीरम घाटी में 25 मई 2०13 को हुए नक्सली घटना में प्रदेश कांग्रेस के दिवंगत शीर्ष नेताओं को याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत हुए नेताओं और शहीद पुलिस कर्मियों के प्रति कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
25 मई 2०13 को कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश का भ्रमण करने के बाद उक्त यात्रा बस्तर पहुंची थी और सुकमा कार्यक्रम के पश्चात वापसी के दौरान झीरम घाट में नक्सली हमला से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल सहित प्रदेश के कांग्रेस नेता और पुलिस कर्मियों सहित कई लोगो की मौत हो गई थी उन्हें याद करते हुए मंगलवार को उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कांग्रेस ने देश के लिए हमेशा बलिदान दिया है। कांग्रेस झीरम घाटी में दिवंगत नेताओं को हमेशा याद रखेगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा राजनैतिक नरसंहार है, जिसमे कांग्रेस के अग्र पंक्ति के सभी बड़े नेता, कार्यकर्ता और सुरक्षा गार्ड मारे गए। इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र से नकारा नही जा सकता क्योंकि घटना के बाद एनआईए की जांच की बिंदु और बड़े बड़े पुलिस अधिकारी या प्रत्यक्ष गवाहों के बयान न लेना, साथ ही छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद गठित एसआईटी को एनआईए द्वारा सहयोग न करना और मांगे गए दस्तवेजो को न देना समझ से परे है। घटना के पीछे निजी स्वार्थों के लिए या राजनीतिक लाभ के लिए जिसने भी ये खेल खेला है, वह बेनकाब हो और सलाखों के पीछे हो ताकि भविष्य में छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रिय प्रदेश में कोई दूसरी घटना न हो। नक्सली हमले के प्रत्यक्षदर्शी प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने से इंसाफ की आस बढ़ गई है फिर भी एनआईए की असहयोगात्मक रवैया चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री जी से एसटीएफ गठन की मांग की है। प्रदेशउपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश सचिव आशीष सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, कृष्ण कुमार यादव ने भी अपना विचार रखा। ऋषि पांडेय, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, सुभाष ठाकुर, देवेंद्र सिंह ( बाटू सिंह ) , अशोक भंडारी,सुभाष सराफ, विनय जांगड़े,हरमेंढर शुक्लस,अजय काले,रामचन्द्र क्षत्री,दिनेश सीरिया,भरत जुरयानी, उमेश वर्मा,सूर्यमणि तिवारी,सुमित दुआ, अखिलेश गुप्ता,सुदेश दुबे,घनश्याम अग्रवाल,मुगल अमीन ,रिंकू सरदार आदि उपस्थित थे । उक्ताशय की जानकारी प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
