बिलासपुर। कोतवाली पुलिस को लूट के दो आरोइयो को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपियों से लूट की रकम 59 हजार रुपए भी जब्त कर ली गई है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार 24 मई को दोपहर 3 बजे प्राथी दीपक दास मानिकपुर मोदी इंटरप्राइजेस का सामान छोड़ने व पैसा वसूली के लिये निकला था। खपरगंज में दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकल को ठोकर मारने की बात पर विवाद करते हुये हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया। प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध करते हूए लूट की सूचना के तत्काल बाद निरीक्षक शीतल सिदार थाना प्रभारी एवं टीम द्वारा मौके पर संदेहीयों की जानकारी लेकर पतासाजी किया गया। लूट के संदेही को डबरी पारा सरकण्डा से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर संदेही अपना नाम राहुल पासी बताया जो अपने साथी अवध साहू के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देकर लूट की रकम को आपस में बांट लेना स्वीकार किया गया। आरोपी राहुल पासी से लूटे गये बैग जिसमें 56000 रूपये नगद, घटना के प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आरोपी अवध साहू से 3000 रूपये लूट का बरामद किया गया है। आरोपियो को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी से बरामद मोटर साइकल को चोरी होना पाया गया, जिसका जुर्म थाना सरकण्डा में दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 संतोष लोधी, आर0 गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर की अहम् भूमिका रही।
आरोपी:- (01) राहुल पासी पिता संतोष पासी उम्र 20 साल साकिन डबरी पारा तालाब के
पास थाना सरकंडा बिलासपुर (2) अवध साहू पिता राम जी साहू उम्र 30 साल साकिन डबरी पारा स्टेडियम के पिछे थाना सरकण्डा बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
