बिलासपुर। लोक डाउन हटते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर पुलिसिंग को चुस्त करने के निर्देश दे दिए है। एसडीओपी और सीएसपी को अपने थानो की समीक्षा रिपोर्ट पेश करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

अनलॉक के पहले ही दिन पुलिस कप्तान प्रशान्त अग्रवाल ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, सभी थाना व चौकी प्रभारियों की क्लास लेकर अपराध पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए है। लॉक डाउन होने से विवेचना की गति धीमी हो गई थी जिसे गतिशीलता देने के निर्देश दिए। इस दौरान कप्तान ने अपराध मर्ग के सम्बंध में समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मार्ग, 302, 307 जैसे गम्भीर अपराधों सहित महिला सम्बंधित अपराधों की कप्तान के द्वारा प्रकरण वार समीक्षा की और जांच के महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर इसर करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर शिघ्र करने व चालान पेश करने के निर्देश दिए। गुम बालक बालिकाओं की पतासाजी करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व शहरी द्वय रोहित झा व उमेश कश्यप,ट्रैफिक एएसपी रोहित बघेल व सभी राजपत्रित तथा थानों व चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
00 SDOP व CSP को समीक्षा रिपोर्ट पेश करने 10 दिन का समय
मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी सीएसपी और एसडीओपी को अपने अपने पर्यवेक्षण में आने वाले थानों में दर्ज लंबित अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा रिपोर्ट 10 दिनों में तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक्सीडेंट से सम्बंधित मामलों में दुर्घटना कारित करने वाले चालको का लाइसेंस निलंबित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर आरटीओ को भेजने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।
00 लूट व नकबजनी में थानों को प्रदर्शन सुधारने कहा
कप्तान के द्वारा हर मामलों की थानावार अलग अलग समीक्षा की जा रही थी,इस दौरान कप्तान के संज्ञान में यह बात आई कि शहर के बाहरी क्षेत्र के थानों जैसे कि बिल्हा पचपेढ़ी व कोनी में चोरी,नकबजनी व लूट सम्बंधित प्रकरणों के जांच की गति धीमी हैं, जिस पर कप्तान ने प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए।इसी तरह तखतपुर में केशो की अत्यधिक पेंडेंसी को देखते हुए शिघ्र निकाल के निर्देश दिये।
00 कोरोना हेतु किया गया स्टाफ को सचेत
एसपी के द्वारा कोविड के सम्बंध में निर्देश देते हुए समझाया गया कि कोरोना की संख्या भले ही कम हुई हैं पर यह महामारी अभी टली नही है।इसलिए ड्यूटी के दौरान मास्क सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करें।व सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने स्टाफ की कोविड से सुरक्षा हेतु कोविड गॉइड लाइन का पालन सुनिश्चित करवाएं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
