बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर दो ऑटो चालक मजदूर का बैग उठाकर भाग निकले। जब मजदूर को इसकी जानकारी तो होश उड़ गए। लेकिन पुलिस की तत्परता से दो आरोपी रकम समेत पकड़ लिए गए।
बुधवार को एक मजदूर सरोज निषाद पिता श्याम निषाद और उसका परिवार हैदराबाद से लौटे थे। ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर अपने गांव बेलटुकरी जाने के लिए ऑटो चालकों से सौदा कर रहा था। इसी दौरान वहां दो और ऑटो चालक पहुंचे और मजदूर का एक बैग लेकर फरार हो गए। जब मजदूर को इसकी जानकारी हुई तो होश गायब हो गया। स्टेशन में ही पूरा परिवार शोर मचाने लगे। क्योकि उस बेग में मजदूर के खून-पसीने की कमाई रखी हुई थी। मामला थाने तंक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ऑटो चालकों के सहयोग लेकर घंटेभर के अंदर आरोपी 1. मिर्जा शहजादा पिता मिर्जा उस्मान 40 साल टिकरापारा मन्नूचौक .2.शेख जाफ़र पिता शेख जब्बार 28 साल चुचुहियापारा को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 29500 रुपए जब्त कर लिए है। आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने में आगे की करवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
