बिलासपुर। चोरी के आरोप में पकड़कर थाना लेकर आए एक संदेही पुलिस को चकमा देकर भाग गया है। संदेही के फरार होते ही पुलिस के जवान हक्का-बक्का रह गए। सारा काम छोड़ उसे फिर ढूंढने निकल पड़े है।
तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह चोरी के संदेह में पुलिस ने एक संदेही सनी मरकाम को हिरासत में लिया था। जिसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि संदेही को हथकड़ी में जकडकर थाने में बिठाया गया था। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए कागज, कलम लेकर बैठी ही थी कि संदेही दिखाई नही दिया। आवाज लगाने पर भी नही आया। बाहर निकलके देखा तो पता चला कि पुलिस उससे कुछ पूछताछ कर पाती की इससे पहले ही मौका देखकर वह हथकड़ी समेत थाने से भाग गया।
जैसे ही संदेही रफू चक्कर हुआ उसके बाद तो मानो पुलिस के होश उड़े हुए हैं तोरवा पुलिस हथकड़ी और संदेही की तलाश में जिले में हाथ पैर मार रही है। हालांकि इस बारे में तोरवा टीआई परिवेश तिवारी से संपर्क नहीं हो पाया। इधर घटना के बाद पुलिस शासकीय अमानत (हथकड़ी) और पुलिस की नाक के नीचे से भागे आरोपी की तलाश कर रही है
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
