गिला कचरा से बनेगा खाद, महापौर ने किया एसएलआरएम सेंटर का भूमिपूजन, लागत आएगी एक करोड़

बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने जोन क्रमांक 6 वार्ड क्रमांक 43 में 1करोड़ 5 लाख की की लागत से बन रहे एस.एल.आर.एम सेन्टर (मणि कंचन केन्द्र) का भूमिपूजन किया। नगर निगम बिलासपुर में जुड़े वार्ड क्रमांक 43 बुटापारा देवरीखुर्द में एस.एल.आर.एम.सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को बुटापारा देवरीखुर्द में भूमिपूजन किया गया। इन सेन्टरो में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा डोर टू डोर निकलने वाले गीला और सूखा कचरा को अलग कर गीला कचरा से खाद बनाया जाएगा वही सूखे कचरे को सीधा बाजार में बेचा जाएगा जिससे स्व सहायता समूह के महिलाओं की आजीविका चलेगी साथ ही इस सेंटर में बनाए जाने वाले खाद को सम्बंधित क्षेत्र के किसान सीधे सेंटर से खरीद भी सकेंगे। भूमि पूजन में नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय, देवेन्द्र सिंह, अशोक भंडारी, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला,वार्ड पार्षद परदेशी राज़, व देवेन्द्र सिंह (बांटू), अशोक भंडारी,कमल सिंह, संतोष अग्रवाल, भरत जुरयानी, विनोद यादव, मनिहार निषाद, आरती ठाकुर, फरिदा बेगम, वहिदा बेगम, शिवचरण निषाद, अश्वनी गोयल, रामकुमार कश्यप, एवं नगर निगम अधिकारी अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता पी.के पंचायती, ज़ोन कमिश्नर खेल कुमार पटेल, साहायक अभियंता सोमशोखर विश्वकर्मा, ठेकेदार कमल सिंह ,नगर निगम के अधीकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
*0 300 जरूरतमंद परिवार को बाटा सूखा राशन*
महापौर रामशरण यादव, जी ने आज वार्ड क्रमांक 32 में जरुरतमंद 300 परिवारों को सूखा राशन वितरण किया । सभापति शेख नजीरुद्दीन, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, वार्ड पार्षद स्वर्णा शुक्ला, मनोज तिवारी, बांटू सिंह, अशोक भंडारी, कमल सिंह अन्य रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *