बिलासपुर। कोटा के धनरास स्थित आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग बाबा स्वामी अड़गेड़नंद और आश्रम में काम करने वाली महिला पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल कोटा पुलिस ने बाबा और महिला को हॉस्पिटल लाया है। इससे पहले भी 15 मई को भी आश्रम में गांव के कुछ लोगों लोहे के चिमटे से वार किया था।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ युवकों ने गुरुवार शाम को एक साधु की पिटाई कर दी। आश्रम का दरवाजा तोड़कर घुसे युवकों ने साधु पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई आश्रम की महिला कर्मचारी को भी जमकर पीटा गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साधु ने एक दिन पहले देर रात स्पीकर पर तेज गाना बजाने से मना किया था। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो भी वायरल है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम धनरास के सौराबांधा में स्वामी अड़गेड़नंद आश्रम बनाकर करीब 10 साल से रहते आ रहे हैं। एक दिन पहले बुधवार रात करीब 11 बजे कुछ युवक आश्रम के पास पहाड़ी पर स्पीकर से गाना बजा रहे थे। इस पर स्वामी अड़गेड़नंद ने युवकों से कहा कि उन्हें आराम करना है। आप लोग गाना बंद कर दीजिए। इस पर युवक भड़क गए और उन्हें धमकी दी कि अगले दिन आश्रम में 4 बजे आएंगे फिर बताएंगे।
अगले दिन गुरुवार शाम करीब 5 बजे वही 4 युवक उनके आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। उनमें से एक आरोपी ने खुद का नाम सोनू साहू बताया। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि साधु ने मना किया तो सोनू ने लकड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। उसके अन्य साथियों ने भी गालियां देते हुए डंडे से पीटने लगे। इस दौरान आश्रम में रहने वाली चैती यादव बीच-बचाव करने आई तो उसके सिर पर डंडे से वार किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
