बिलासपुर।बंगाल में समूह विशेष पर लगातार हो रही हिंसा, लूट और हत्या की घटनाओं के खिलाफ पूरे देश में माहौल आक्रोशित होता जा रहा है। चुनाव परिणामों के पहले और उसके पश्चात शुरू हुआ हिंसक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह की घटनाओं से देश के विभिन्न प्रदेशों में लोग आक्रोशित, आंदोलित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसके खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है। बंगाल में चल रहे इस हिंसक और आपराधिक सिलसिले को रोकने के लिए बिलासपुर में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। यह ज्ञापन देने के लिए पहुंचने वालों में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। डा प्रफुल्ल शर्मा के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में चल रही घटनाओं पर विराम लगाने के लिए कठोर कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। कलेक्टर की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता को ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ प्रफुल्ल शर्मा की अगुवाई में सर्वश्री प्रदीप देशपांडे, प्रदीप शर्मा, दिलीप शर्मा, धीरेंद्र दुबे, गणपति रॉयल, राजीव अग्रवाल प्रकाश, उचित सूट, संजय भट्ट, डॉ ललित मखीजा तथा विशाल पावा सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
