
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन पहले साफ कहा था रेत का अवैध ब्यापार नही होगा। जी हां उनके कहने पर घाटों से पोकलेन और एक्ससीवेटर तो हट गए लेकिन वैध घाटों से रेत की अवैध बिक्री बेखौफ चल रही है और वो भी डंडा टेक्स के रूप में में। रेत ठेकेदार ट्रेक्टर वालों से ढाई सौ रुपए तो वसूल रहे है लेकिन उन्हें परची नही दी जा रही है।
प्रदेश के साथ बिलासपुर की राजनीति में रेत का ब्यवसाय का महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। भाजपा की सरकार थी तो भाजपा से जुड़े नेता रेत का अवैध ब्यापार करते थे अब सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस से जुड़े नेता रेत के अवैध ब्यापार में नोट पिट रहे है। जानकारों की माने तो कांग्रेस की एक नेत्री रेत के अवैध कारोबार से 6 से 7 लाख रुपए प्रतिदिन की मोटी कमाई कर रही है। इसके अलावा जिले के और भी दर्जनभर नेता रेत से प्रतिदिन 50 हजार रुपए से लेकर ढाई से तीन लाख रुपए की अवैध कमाई प्रतिदिन कर रहे है। रविवार को मुख्यमंत्री से सवाल करने के बाद अवैध घाटों से पोकलेन और एक्ससीवेटर तो हटा लिए गए है। लेकिन रेत का अवैध ब्यापार रुका नही है। अब वैध घाटों से रेत का अवैध ब्यापार हो रहा है। किसी जमाने मे चक्का टेक्स वसूला जाता था अब डंडा टेक्स वसूल जा रहा है। ट्रेक्टर से रेत ले जाने वाले ब्यवसाइयो से ठेकेदार प्रति ट्रेक्टर ढाई सौ रुपए ले तो रहे है लेकिन उन्हें पर्ची नहीं दिया जा रहा है। आज कई ट्रेक्टर वालों से डेमोक्रेसी डॉट इन ने चर्चा के दौरान बताया कि ठेकेदार मांगने पर भी पर्ची नही दे रहे है।
इसके पहले जब भाजपा की सरकार थी तो जिले का एक भाजपा विधायक सिंगारबाड़ी (घुटकू) और लमेर में खुले आम रेत घाट चलाते थे। इसी तरह कछार और सेंदरी में एक भाजपा नेता पूरे 10 साल तक अवैध रेत घाट चलाया। कछार के घाट में भाजपा नेता अवैध रेत का धंधा करता रहा और इस घाट में पोकलेन मंत्री का उपयोग किया जाता रहा। इसी तरह अरपापार एक नेता 15 साल तक अवैध रेत घाट चलाया। इस रेत ब्यवसायी के घर अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री अपनी आमद देती रही है। बिल्हा क्षेत्र का एक भाजपा नेता पूरे 15 साल तक अवैध रूप से मुरुम खोदकर बेचते रहे।
महीनेभर में 6 करवाई
घाट में रेत ले जा रहे एक किसान ने बताया कि ठेकेदार मांगने पर भी पर्ची नही देता। इसका नतीजा ये हो रहा है कि खनिज विभाग वाले जब जांच करते है तो उन्हें जुर्माना देना पड़ता है। ट्रेक्टर का लोन पटाने के लिए वो रेत का काम करता है लेकिन इस दिन मेरी गाड़ी 6 बार पकड़ा चुकी है और वह 60 हजार रुपए जा जुर्माना पटा चुका है। जितनी कमाई नही है उससे ज्यादा जुर्माना दे चुके है।जबकि वह बिना पर्ची के रेत नही बेचना चाहता।
सरकार को हर महीने लाखो का नुकसान
रेत ठेकेदार अपने घाटों से रेत की सप्लाई तो कर रहे है लेकिन वैध से ज्यादा अवैध रेत बेच रहे है। पर्ची से रेत बेचने पर सरकार को प्रतिदिन लाखो रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जबकि बिना पर्ची के रेत बेचने से पूरा पैसा ठेकेदार के जेब मे जा रहा है। रेत के इस गोरखधंधे में ठेकेदार हर महीने करोड़ो का खेल कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 5, 2026बिलासपुर का सट्टा किंग 4 साथियों के साथ गिरफतार, कई साल से खिला रहे है सट्टा, 50 हजार नगद जप्त
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
