बिलासपुर जिले में अवैध शराब के परिवहन व बिक्री पर अंकुश लगाने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल द्वारा निर्देशित किया गया था। जिस पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात किया गया।दिनाक 28 मई को सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार को मुखबिर से सूचना मिली कि धुरीपारा मंगला तालाब के किनारे एक व्यक्ति अवैध शराब रख बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेकर टीम तैयार कर रेड कार्यवाही की जहाँ मौके से 1 आरोपी अजय कुमार धुव्र पिता परदेशी उम्र 24 वर्ष निवासी धुरीपारा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध देशी व अंग्रेजी शराब कुल 48 पाव कीमत लगभग 5 हजार रुपये व शराब की बिक्री रकम 4 सौ रुपये आरोपी से जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन सुरेंद्र स्वर्णकार, सउनि.जितेश सिंह, आर. सरफराज खान,जय साहू,संजीव जांगड़े, विकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
