बिलासपुर। तीन दिन पहले हथकड़ी सहित भागे संदेही का शनिवार को चेकडेम लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार सुबह सफेद खदान के लोगों ने अरपा चेक डेम में युवक की लाश देखी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव निकलवाया। मृतक के हाथ में हाथकड़ी देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। लाश गुरुवार की सुबह तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षक को धक्का देकर भागे चोरी की संदेही सनी मरकाम की थी। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी परिवेश तिवारी व उच्च अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तिवारी व सीएसपी कोतवाली निवेश बरैया मौके पर पहुंच गए। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम ही से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
तोरवा क्षेत्र में हो रही चोरियों के मामले में तोरवा बस्ती में रहने वाले शनि मरकाम को गुरुवार की सुबह पूछताछ के लिए तोरवा थाने लाया गया था। युवक पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक निर्मल कुमार घोष और आरक्षक हितेश जोशी उसे लेकर तोरवा गए थे। इस दौरान वह तोरवा बस्ती में प्रधान आरक्षक और आरक्षक को धक्का देकर भाग निकला।संदेही के भागने पर प्रधान आरक्षक ने घटना की जानकारी थाने में दी। इसके बाद थाना प्रभारी परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम संदेही युवक की तलाश में जुट गई। वहीं, आज सुबह उसकी लाश मिली है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
