बिलासपुर। विकास भवन के तीसरे माले में नगर निगम के सुपरवाइजर की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

नेहरू चौक स्थित विकास भवन के तीसरे माले में लाश मिलने ने सनसनी फैल गई, ये लाश तालापारा निवासी 60 वर्षीय अब्दुल हाफिज की है जो सफाई सुपरवाइजर थे, बताया जा रहा है मृतक लकवा पेसेंट था, जिसने तीसरे माले के शटर गेट से लटक कर फांसी लगा ली है।
पर परिजनों ने इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जता रहे है। क्योकि जिस तरह लाश ग्रिल गेट से लटक रही उस स्थिति में कोई आत्महत्या नही कर सकता, बहरहाल लाश मिलने की सूचना मिलते ही निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, निगम अधिकारी समेत सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। जिसके बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
