बिलासपुर। कोरोना महामारी ने कइयों को सड़क पर ला दिया है। उनमें से बैंड बाजा वाले भी शामिल है। कोरोना प्रोटोकाल के कारण पिछले एक साल से बुकिंग बंद है। परिवार वालों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। आज बैंड वालों ने कलेक्टर, SDM और शहर विधायक शैलेश पांडेय से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमे रात 10 बजे तक शादी ब्याह में बैंड बजाने की अनुमति मांगी है।

कोविड-19 के संक्रमण और उसके चलते लागू हुई लॉकडाउन की बंदिशों ने शहर के शादी समारोह की रौनक बढ़ाने वाले बैंड और डिस्को लाइट वालों का कारोबार का बेड़ा गर्क कर दिया है। विवाह समारोह पर लगी पाबंदी और लॉक डाउन की गाइडलाइन ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है। बिलासपुर शहर में 30 से अधिक बैंड पार्टी वाले हैं। जिसमें से हर पार्टी में 9 से 10 कलाकार काम करते हैं। इनके पास रोजी रोटी कमाने और परिवार का खर्चा चलाने का, इसके अलावा और कोई साधन भी नहीं है। ये तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि लंबे लॉकडाउन और बैंड बाजा पर लगी पाबंदियों के कारण इनकी स्थिति क्या हो गई होगी। अहम बात तो ये है कि इस कारोबार से जुड़े इन लोगो की सिर्फ लगन के समय ही पूछ परख होती है तथा इसी सीजन में अर्जित धन से ही पूरे वर्ष इनके परिवार का पालन पोषण होता है और इसी सीजन में इस कारोबार पर लगी पाबंदियों से इनके हालात काफी दयनीय हो गए है अभी तक कर्जा करके जैसे तैसे इतने दिन इन्होंने गुजरे परन्तु बात अब पेट तक आ पहुंची तब जाकर
आज उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि उन्हें रात को 10 बजे तक बैंड बजाने और डिस्को लाइट के साथ संगीत देने की अनुमति दी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यदि उन्हें ऐसी अनुमति मिल जाती है तो, वे सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी गाइड लाइन का पूरा पूरा पालन करेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर बिलासपुर से अनुमति मिलने पर ही उनके परिवार के सामने खड़ी भुखमरी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब बैंड पार्टी वालों ने कलेक्टर से इस तरह की गुहार की हो। इसके पहले भी एकाधिक बार कलेक्टर से उनके द्वारा आग्रह किया जा चुका है। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण और उससे बचने के लिए लागू लॉक डाउन की गाइडलाइन से जिला प्रशासन के भी हाथ बंधे हुए हैं। सो, देखना यह होगा कि इस बार मुफलिसी से परेशान शहर के बैंड पार्टी वालों की हालत पर जिला प्रशासन का दिल पसीजता है अथवा नहीं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
