बिलासपुर। पुर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के गृह जिले एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति मे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले बिलासपुर जिले मे पिछ्ले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को पछाड के सबसे बड़ी पार्टी के रुप मे उभरने वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने पुन: स्व जोगी की पुण्यतिथि के बाद जिले मे राजनीतिक गतिविधियां को तेज़ कर दिया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने पार्टी को मजबूती देने जिला समन्वय समिति (ग्रामीण) की घोषणा कर दी है। जिसमे अनुभवी वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित युवा नेताओं के साथ नई रणनीति की नीव रख दी गई है। जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने बताया की सूची मे 16 नेताओं की जिला ग्रामीण समन्वय समिति बनाई गई है। सूची मे जिले की प्रत्येक विधानसभा से युवा एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय समिति तैयार की गई है जिसका उद्देश्य सभी विधानसभाओं मे नए तरीके से ब्लाको का गठन, ब्लाक अध्यक्षों का चयन, एवं जिले की राजनीति के अनुरुप विधानसभावार आगामी रणनीति पे काम करना है। साथ ही हमारा लक्ष्य है की आने वाले समय मे हम सब मिल कर अपने छत्तीसगढ़ के लोगों के हितों के फैसले छत्तीसगढ़ मे करने वाली छत्तीसगढ़ीयों की अपनी सरकार लाएंगे और छत्तीसगढ़ को दिल्ली दरबार से मुक्ति दिलाएंगे। जल्द ही ब्लॉक स्तर पर कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। साथ ही बिलासपुर शहर की समन्वय समिति की भी शीघ्र घोषणा की जाएगी।
00 ये होंगे गठित समन्वय समिति में
1) श्री विकास सिंह
2) श्री बैकूंठनाथ जायसवाल
3) श्री संजय जायसवाल
4) श्री के.के. निर्नेजक
5) श्री मलिक राम डहरिया
6) श्री सत्येंद्र गुलेरी
7) श्री राजकुमार साहू
8) श्री राजकुमार धृतलहरे
9) श्री भाऊराम साहू
10) श्री सुब्रत कुमार जाना
11) श्री विश्राम सूर्यवंशी
12) श्री प्रदीप कुर्रे
13) श्री महावीर देवांगन
14) श्री शैलेष देवांगन
15) श्री सुनील वर्मा
16) श्रीमती रतना चंद्राकार
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
